अल्मोड़ा के एलआरसाह मार्ग में एक मैदान में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के एलआरसाह मार्ग में एक मैदान में चल रही हस्तशिल्प प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां गारमेंट्स के अलावा घरेलू उपयोग की वस्तुएं और अन्य चीजों को लोगों की ओर से काफी पंसद किया जा रहा है। यदि आप हस्तशिल्प की वस्तुओं की कद्र करते हैं तो यह प्रदर्शनी आपके लिए काफी उपयोगी हो सकती है। कल से दो दिन तक की छुट्टियों का उपयोग इस प्रदर्शनी को देखने या यहां से खरीदारी कर किया जा सकता है। प्रदर्शनी के संयोजक अतीक अहमद हैं। प्रबंधन देख रहे अब्दुल भाई ने बताया कि इस प्रदर्शनी में हस्तकला से निर्मित घरेलू सामान और महिलाओं और बच्चों के लिए कई वैरायटी मौजूद है। इस प्रदर्शनी का आरंभ 29 मई से हुआ था जो 14 जून तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक चलेगी। कल दूसरे शनिवार और रविवार की दो छुट्टियों को देखते हुए प्रदर्शनी आयोजक अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।यहां कुल 22 दुकानदारों ने अपने स्टाॅल लगाए हैं।