अल्मोड़ा:- श्रम संविदा सलाहकार समिति के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे | यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया | आगवानी के बीच कार्यकर्ता उन्हें बीजेपी कार्यालय लाए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया | कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया|
photo -uttranews
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल ने कहा कि वह शीघ्र ही कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के श्रम कमिश्नर के साथ बैठकर श्रमिकों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण करवाएंगे तथा सरकार से सामंजस्य स्थापित कर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा और श्रम संविदा सलाहकार समिति को मजबूत बनाया जाएगा|
photo -uttranews
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि शमशेर सिंह सत्याल के अध्यक्ष बनने से श्रम संविदा सलाहकार समिति के कार्यों को गति प्रदान होगी इस अवसर पर अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल जिला महामंत्री रवि रौतेला, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेश नयाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरन पंत, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा ,चंद्र जोशी, पूनम पालीवाल, कृष्ण बहादुर धर्मेन्द्र बिष्ट, राजा खान तुषार कांत शाह, दर्शन रावत ,प्रकाश भट्ट , हरीश कनवाल, संजय साह, दीप टम्टा , जगमोहन बिष्ट ललित मेहता, देवेंद्र सत्यपाल, कंचन कुमार मुकुल कुमार, जगत भट्ट सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे|