महंगाई से त्रस्त जनता देगी बंद को समर्थन:-कुंजवाल
10 सितंबर को भारत बंद को समर्थन देने की अपील
अल्मोड़ा- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 10 सितंबर को आहूत भारत बंद को महंगाई से जूझ रही जनता भी अपना समर्थन देगी| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई लेकिन महंगाई को नियंत्रित करने में एकदम असफल साबित हुई है| उन्होंने कहा कि देश में ईंधन, रसोई गैस सब्जियां सहित जरूरी वस्तुओं के दाम लगातार बढ. रही हैं| जनता आंदोलन की ओर बढ़ रही है| पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार को तत्काल पेट्रोल डीजल की कीमतें नियंत्रित करने का प्रयास करना चाहिए| उन्होने कहा कि 10 सितंबर को प्रस्तावित बंद एतिहासिक होगा| यह जनता से जुड़ा मुद्दा है|इस मौके पर जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रकाश जोशी, आनंद बगडवाल, त्रिलोचन जोशी, पूरन रौतेला, दीपक मेहता, हेम तिवारी, मनोज सनवाल आदि मौजूद थे|