अपने प्रशासक का नाम भूली पालिका परिषद
एक माह से प्रशासक का नाम नहीं लिख पाया पालिका प्रशासन
अल्मोड़ा- नगर पालिका परिषद की कहानी निराली है| हालत यह है कि पालिका की बोर्ड अपने अधिकारी को भूल गए हैं| करीब एक माह हो गया है अल्मोड़ा में नए डीएम की तैनाती को| लेकिन पालिका को अभी तक अपने प्रशासक की जानकारी ही नहीं है| बोर्ड पर अभी भी पुरानी प्रशासक ईवा आशीष श्रीवास्तव का ही नाम लिखा गया है| अपने काम से पालिका जाने वालों को पता ही नहीं चल पाता है कि प्रशासक कौन है|
मालूम हो कि पालिकाओं का कार्यकाल 4 मई को पूरा हो गया था | नियमानुसार तत्कालीन जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव को पालिका के प्रशासक का चार्ज मिल गया था| बोर्ड पर उनका नाम भी प्रशासक के तौर पर लिख दिया गया| जुलाई माह में उनका स्थानांतरण हो गया तब नए डीएम के रूप में नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यभार संभाला| नियमानुसार पालिका के प्रशासक के तौर पर नए डीएम का नाम लिखा जाना चाहिए था| लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया| न ही पालिका के ईओ का और न ही उपजिलाधिकारी का जो प्रशासक का प्रभार देखते हैं| लेकिन इस लापरवाही और लेटलतीफी का तात्कालिक नुकसान भले ही न दिख रहा हो लेकिन लोगों को काफी असमंजस का सामना करना पड़ रहा है|